Tuesday, March 3, 2026
Home Slider बिहार : मुश्ताक अली ट्रॉफी का ट्रायल मैच रद्द, खिलाड़ियों को कल होटले छोड़ने को कहा गया, आज टीम की घोषणा संभव

बिहार : मुश्ताक अली ट्रॉफी का ट्रायल मैच रद्द, खिलाड़ियों को कल होटले छोड़ने को कहा गया, आज टीम की घोषणा संभव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ट्रायल मैच पर बारिश का कहर बरपाया और अब सेलेक्शन ट्रायल के आयोजित हो रहे ट्रायल मैच के शेष मुकाबले अब नहीं खेले जायेंगे।

खबर है कि जिस होटल में खिलाड़ियों को ठहराया गया है वहां कह दिया गया है कि प्लेयरों को बोला जाए कि कल होटल खाली कर दिया जाए। खबर यह भी है कि मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भाग लेने वाली टीम का अनाउंसमेंट भी मंगलवार की रात में हो सकता है।

इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम डीवी पटवर्धन ने कहा कि ग्राउंड की स्थिति काफी खराब है और अगर पूरी कड़क धूप पड़ेगी तभी मैच खेला हो सकता है। खिलाड़ियों को होटल खाली करने और टीम घोषणा पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया पर इतना कहा कि जब मैच नहीं होगा तो खिलाड़ी क्या करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights