Monday, March 2, 2026
Home Slider सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक में हुए कई निर्णय

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक में हुए कई निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुरुवार को नई दिल्ली के पंजाब भवन में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा और सचिव मधु शर्मा ने भाग लिया। बिहार के अलावा अन्य राज्यों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारत में सॉफ्टबॉल गेम्स के विकास पर चर्चा की गई। इस बैठक में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सत्र 2021-22 का कैलेंडर जारी किया।

सत्र 2021-22 का कैलेंडर अध्यक्ष गुरमीत सिंह सोढी ने जारी किया और उन्होंने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल के प्रति खिलाड़ियों को जागरूक किया जाए ताकि खिलाड़ी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सके। उन्होंने सभी राज्यों को निर्देश दिया कि सितंबर में सॉफ्टबॉल टुर्नामेंट का आयोजन शुरू किया जाए, जो कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights