पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को अपने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा कर दी है। घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत 21 सितंबर से वीमेंस सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट से होगा। इसके बाद सीनियर वडे चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जायेगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह के हस्ताक्षर से जारी इस प्रेस रिलीज के अनुसार 20 अक्टूबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जिसका फाइनल 12 नवंबर को खेला जायेगा।
कोविड-19 के कारण पिछले रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकता था। इस साल इसकी शुरुआत 16 नवंबर, 2021 से होगी जो 19 फरवरी, 2022 तक चलेगा। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 23 फरवरी, 2022 से किया जायेगा जिसका फाइनल 26 मार्च, 2022 को होगा।
विभिन्न आयु वर्गों को मिला कर कुल 2127 घरेलू मैच खेले जायेंगे। बीसीसीआई ने कहा कि मैचों के दौरान कोविड-19 से बचाव के सारे उपाय किये जायेंगे।




