नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बुरी खबर है। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद करने वाले उनके बचपन के कोच सुरेश बत्रा (Suresh Batra) का निधन हो गया है। वरिष्ठ खेल पत्रकार ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
विराट कोहली ने बचपन में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ली। तब विराट के कोच राजकुमार शर्मा थे। वहीं सुरेश बत्रा (Suresh Batra) इसी अकादमी में सहायक कोच थे। विराट को बचपन में क्रिकेट सिखाने वाले सुरेश बत्रा की उम्र 53 थी।
वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली के ट्वीट कर लिखा, ‘सुरेश बत्रा गुरुवार को सुबह की पूजा करने के बाद अचानक ही गिर पड़े, जिसके बाद वो उठ नहीं सके। धारीदार टी-शर्ट पहने सुरेश बत्रा, उन्होंने विराट कोहली को बचपन में कोच किया, गुरुवार को उनका निधन हो गया, वो 53 साल के थे।
राजकुमार शर्मा ने कहा है कि सुरेश बत्रा (Suresh Batra) के जाने से उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया, वो 1985 से उन्हें जानते थे’।