पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पूर्णिया जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब और एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) ने जीत हासिल की।
न्यू ऑ राउंडर क्रिकेट क्लब बनाम शिव नगर क्रिकेट क्लब
शिव नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिव नगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 07 विकेट खो कर 167 रन बनाये। शिव नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से भास्कर ने 54 रन, सुमित ने 50 रन, ऋषभ ने 14 रन बनाए।
न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब की तरफ से मृत्युंजय ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3, प्रमोद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिया।
168 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बना ली। न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब की तरफ से राजीव ने 27 रन एवं विवेक ने नाबाद 77, किशन ने 39 बनाए।
शिव नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से दीपक ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट, सुमित ने 4 ओवर मे 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 3 विकेट से जीत कर 02 अंक हासिल किया। न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विवेक प्लेयर्स ऑफ द मैच बने। निर्णायक में ज़ाहिद आलम एवं मोनू कुमार स्कोरर विकल्प झा थे।

एचिवर क्रिकेट एकेडमी (टाइगर) बनाम एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) खेला गया। एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में खेल कर 09 विकेट खो कर 223 रन बनाये। एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) की तरफ से शिवम ने नाबाद 59 रन, विश्वजीत ने 43 रन, शशि ने 26 रन बनाए।
एचिवर क्रिकेट एकेडमी (टाइगर) की तरफ से हैदर ने 04 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट, अमन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिया।
224 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचिवर क्रिकेट एकेडमी (टाइगर) ने 20 ओवर में 08 विकेट खो कर 119 रन बनाये। एचिवर क्रिकेट एकेडमी (टाइगर) की तरफ से हैदर ने 22 रन एवं पंकज माही ने 18 रन, आकाश ने 18 रन बनाए।
एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) की तरफ से शशि ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, विश्वजीत ने 02 ओवर में 08 रन देकर 02 विकेट, जय ने 03 ओवर में 17 रन देकर 02 विकेट हासिल किया।
एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) ने इस मैच को 104 रन से जीत कर 2 अंक अर्जित की। एकलव्य क्रिकेट क्लब (बनमंखी) के ऑल राउंडर विश्वजीत प्लेयर्स ऑफ़ द मैच बने। निर्णायक की भूमिका मे अभिषेक ठाकुर एवं विमल मुकेश स्कोरर विकल्प झा।
कल का मैच मेल्बोर्न (रेड) बनाम किंग रामनगर क्रिकेट क्लब (पहला मैच)। स्पार्टन क्रिकेट क्लब बनाम रामनगर क्रिकेट क्लब (गोल्ड )