Thursday, February 26, 2026
Home Slider मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटरों को घर में आइसोलेशन पर रहने की सलाह

मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटरों को घर में आइसोलेशन पर रहने की सलाह

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया दौरे से गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पांच सदस्यों को अगले सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है।

भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मुख्य कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे।

बृहनमुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि खिलाड़ियों को सात दिन तक घर में आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी गयी है।

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी।

रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और सॉव का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिये केक भी काटा।

चेन्नई के रहने वाले अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और गेंदबाजी कोच भरत अरुण अभी दुबई में हैं और उनके शुक्रवार की सुबह स्वदेश पहुंचने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights