Wednesday, March 18, 2026
Home Slider मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में विशाल की बदौलत भारती जूनियर ने फ्रेंड्स इलेवन को हराया

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में विशाल की बदौलत भारती जूनियर ने फ्रेंड्स इलेवन को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को भारती जूनियर ने  फ्रेंड्स इलेवन को छह विकेट से हराया।

स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए जिसमें बने ऋषभ राज ने 27 अभिषेक कुमार ने 17 सचिन कुमार ने 123 एवं विनायकने 17 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में भारती जूनियरकी तरफ से तेज गेंदबाज विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वही राहुल भारद्वाज ने 3 दिव्य प्रकाश ने एक अंकित सिंह ने एवं राहुल किशोर ने 1 विकेट प्राप्त किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

जवाब में खेलने उतरी भारती जूनियर ने 27 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया भारती जूनियर के तरफ से कुणाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 30 रन एवं अंकित ने नाबाद 19 बनाए वही अमन ने 29 कप्तान रवि ने 20 एवं राहुल ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से बादल ने दो विनायक में एक एवं ऋषिकेश में 1 विकेट प्राप्त किए। आज का मैन ऑफ द मैच भारतीय जूनियर के विशाल को दिया गया। आज के अंपायर रवि कुमार एवं सन्नी वर्मा थे।

कल का मैच बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम गायत्री यंत्र क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights