पटना। ओलम्पिक पोडियम तक खिलाडिय़ों को पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू किये गये खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वी क्षेत्र में तलवारबाजों को आईडेंटिफाई करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रामा शंकर प्रसाद को टैलेंट आईडेंटिफिकेशन जोनल कमेटी फॉर ईस्ट जोन का सदस्य मनोनीत किया है।
उपर्युक्त सूचना खेलो इंडिया टैलेंट आईडेंटिफिकेशन के हाई परफारमेंस डायरेक्टर डा. एसएस राय द्वारा प्रेसित पत्र के माध्यम से बिहार तलवारबाजी संघ माध्यम से दी गयी है। पत्र के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में पडऩे वाले राज्यों क्रमश: पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड की प्रतिभाओं को आईडेंटिफाई करने की जिम्मेवारी प्रसाद को दी गयी है। इस जोनल कमेटी के सभी सदस्यों को प्रतिभा को ग्रास रुट लेवल से उससे संबंधित आंकड़े एनएसआरसी को भेजना होगा। इसके अलावे अन्य जिम्मेवारी का भी निर्वहन करना होगा।
रामा शंकर को खेलो इंडिया में सदस्य बनाये जाने पर संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों व खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त किया। अन्य संघों ने बधाई दी। श्री प्रसाद भारतीय तलवारबाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं। ये भारतीय टीम के साथ मैनेजर के रूप में कई बार विदेश जा चुके हैं। राज्य में होने वाले सभी खेलों की राष्टï्रीय प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।