Saturday, March 14, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट लीग में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब विजयी

बेगूसराय क्रिकेट लीग में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर अखिलेश्वर कुमार,डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने छौराही को 9 विकेट से पराजित किया।


छौराही की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाये। सुशील कुमार रावत ने 43 रन, विजय कोहली ने 21 रन, मिथुन ने नाबाद 44 रन बनाए। मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज कुमार ने 5,भारत ने 2 विकेट प्राप्त किया।


जवाब में उतरी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 1 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। आदर्श ने 39 रन, कप्तान अभिनव ने नाबाद 52 रन, भारत ने 33 रन बनाए।


बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच सोमवार को मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights