आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में जूनियर ब्वॉयज और उमेश क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेबीसीसी ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। देवेश प्रताप ने 51 रन, अभिषेक रंजन ने 14 रन, लव कुमार ने 64 रन, अनीस कुमार ने 77 रनों का योगदान किया।
भोजपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गुलशन कुमार ने सर्वाधिक 3, शाहबाज, मनीष, राकेश और आकाश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
242 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 172 रन नौ विकेट पर बनाकर 70 रनों से मैच हार गई।
भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू की तरफ से शाहबाज ने सर्वाधिक नाबाद 45 रन, अमित राठौर ने 23 रन, आदर्श कुमार ने 23 रन, आकाश कुमार ने 20 रन और हिमांशु तथा गुलशन 15-15 रनों का योगदान किया। जूनियर ब्वॉयज की तरफ से कुंदन कौशिक ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये। अभिषेक रंजन और देवेश प्रताप ने दो-दो विकेट लिये।
आज के मैच के अंपायर कुणाल कुमार और रोशन कुमार थे स्कोरिंग रोहित सिंह ने की।
जैन कॉलेज के मैदान पर खेली गई जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में तेघरा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
तेघरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर कर 130 रनों का लक्ष्य उमेश क्रिकेट क्लब के समक्ष रखा।
तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक ने 13 रन, मृत्युंजय ने 53 रन, अंकित कुमार सिंह ने 11 रन,रवि रंजन ने नाबाद 13 रनों का योगदान दिया।
उमेश क्रिकेट क्लब की ओर से श्रीधर ने तीन विकेट,अमन ने 6 ओवर में 17 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट, उत्तम राज और संस्कार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी उमेश क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उमेश क्रिकेट क्लब की ओर से प्रियंक ने नाबाद 49 रन और अमन राज ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली।
इस मैच के अंपायर कुंदन राज और विशेष थे स्कोरर की भूमिका में महेश्वर थे इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय उर्फ़ ज्ञानू ने दी।