पटना। मसौढ़ी में खेले गए एक प्रदर्शनी प्रदर्शनी मैच में मैन ऑफ द मैच शुभम समदर्शी (137 रन, 76 गेंद, 12 चौका, 12 छक्का) की शतकीय पारी की बदौलत डीएन कॉलेज क्रिकेट क्लब ने अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी को 75 रनों से हराया।
टॉस डीएन कॉलेज क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाये। शुभम समदर्शी ने 76 गेंदों में 12 चौका व 12 छक्का की मदद से 137 रन बनाये। संजीत राज ने 30 गेंदों में 4 चौका की मदद से 30, प्रकाश कुमार ने 18 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 23, प्रतीक राज ने 10 गेंद में दो चौका की मदद से 17 रन बनाये। अभिषेक यादव ने 32 रन देकर 3, कुंदन ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाये और 75 रन से मैच गंवा दिया। अतुल प्रकाश ने 40 गेंदों में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 42 रन, रवि ने 21,रवि राज ने 18 रन बनाये। संजीत राज ने 28 रन देकर दो, विशाल ने 33 रन देकर 1, गौरव ने 40 रन देकर 1 विकेट चटकाये।




