Tuesday, February 24, 2026
Home Slider बिहार राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बिहार राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार में मौजूद प्रतिष्ठिद्दत खेल प्रशासकों में से एक खिलाडिय़ों के बीच ‘बाबाझ् के नाम से मशहूर बिहार राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद यादव (75 वर्ष) का शनिवार को दोपहर में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। उन्होंने नया टोला आवास पर अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश (मऊ) जिला में जन्मे जगन्नाथ ने अपना कर्म क्षेत्र बिहार की राजधानी पटना को बनाया। कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रेफरी बने। वह सभी खेलों के खिलाडिय़ों के बीच काफी लोकप्रिय थे। बिना लाग-लपेट के विश्वास करने वाले स्व. यादव जीवन पर्यन्त कबड्डी के उत्थान की ही बात करते थे। युवा खिलाडिय़ों के बीच पहुंचते ही वे युवा हो जाते थे। उन्हें बिहार सरकार ने राज्य का सर्वश्रष्ठ कबड्डी कोच का पुरस्कार खेल दिवस के दिन प्रदान किया था। कबड्डद्दी उनके रोम-रोम में बसा था। उनकी पत्नी का निधन बहुत पहले हो चुका है। इसके बाद वह काफी मायूस रहने लगे। लेकिन लोगों ने उन्हें खेल मैदान पर लाकर तनाव कम किया। उम्र उन पर कभी हावी नहीं हुई थी। वे लकवाग्रस्त हो गये थे। लेकिन, खिलाड़ी के जज्बे ने उन्होंने लकवा को मात दी। हजारों मैचों का संचालन करने वाले जगन्नाथ बगैर सिटी बजाये खुद ही आउट हो दूसरी दुनिया में चले गये। अब उनकी अदायें दिखेंगी और न ही सिटी सुनायी देगी। खिलाड़ी रोयेंगे कि अब बाबा किसे पुकारेंगे।

स्व. यादव अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री समेत अनेक शुभचिंतकों को बिलखता छोड़ गये। आज ही उनका अंतिम संस्कार गुलबीघाट पर कर दिया गया। ज्येष्ठ पुत्र शैलेन्द्र कुमार ने मुखाग्नि दी।

बिहार कबड्डी के दिग्गज रेफरी के निधन पर संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह (सलाहकार मुख्यमंत्री), सचिव कुमार विजय, उपाध्यक्ष रामाकांत प्रसाद, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिंह, दोहा एशियाड के स्वर्ण विजेता राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, श्याम नंदन सिंह, राणा रणजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, कन्हैया तांती, गौतम कुमार प्रीतम, कुमार दीपक सिंह कश्यप, जय शंकर चौधरी, रामजी उपाध्याय, एनआईएस कोच भवेश कुमार एवं चांदनी कुमारी ने शोक व्यक्त किया।

बिहार ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, सचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, बिहार वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, लॉन बॉल संघ के कार्यकारी सचिव मोहम्मद मुख्तार खान, सॉफ्ट टेनिस असोसियेशन ऑफ बिहार के सचिव धर्मबीर कुमार, टेबुल टेनिस के सचिव मुकेश राय, ताइक्वांडो संघ के अजय कुमार ने भी बिहार खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights