हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले प्रकाश कुमार सिंह ने मनोज शुक्ला को लेकर बयान दिये। इसके बाद परमेन्द्र कुमार सिंह ने प्रकाश कुमार सिंह के बारे में कहा कि वे कार्यवाहक सचिव कहां से बन गए। अब एक बार फिर प्रकाश कुमार सिंह ने कुछ डाक्यूमेंटस के साथ अपने बयान को जारी किया है-




प्रकाश कुमार सिंह द्वारा जारी बयान
वैशाली जिला क्रिकेट संघ के निलंबित सचिव द्वारा मेरे बारे में जो कहा गया है उसको कुछ साक्ष्यों के साथ मैं आपको भेज रहा हूं। मैं बताना चाहता हूं वैशाली जिला क्रिकेट संघ कमेटी के अध्यक्ष अजय निषाद के द्वारा सीएमओ की मीटिंग में वैशाली जिला क्रिकेट संघ सचिव परमेंद्र कुमार सिंह को माह नवंबर की 17 तारीख को ही निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्हें संघ विरोधी का तथा बैंक संबंधी कागजात तथा गलत निकासी और सारी बातें कमेटी ऑफ मैनेजमेंट को नहीं बताते हुए पैसे का दुरुपयोग कर रहे थे जिसके लिए उन्हें सीएमओ ने लंबित कर दिया है। जहां तक मेरा सवाल है, 31 जनवरी को आरा में हुए बीसीए के एजीएम में वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सीएमओ द्वारा मुझे भेजा गया था वैशाली जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधि बनाकर। उससे पहले कुछ लोगों द्वारा गलत बयानी किया गया था जिसे सर्वसम्मति से खारिज करते हुए अजय निषाद की कमिटी सर्वसम्मति से वैशाली में क्रिकेट चलाने के लिए प्रस्तावित किया गया था। जब वैशाली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय निषाद है जो कि साक्ष्य सहित आपको भेज रहा हूं तो फिर आप खुद समझ सकते हैं कि कौन भ्रम फैला रहा है। खिलाड़ियों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है वह निश्चित रहें। वैशाली जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों को कोई नुकसान नहीं होने देगा। खिलाड़ियों को इस भ्रम में नहीं आना चाहिए और वे अपने खेल पर ध्यान दें।