Tuesday, February 24, 2026
Home Slider कोरोना के कारण बीसीसीआई ने रद्द किए भारत-द. अफ्रीका वनडे सीरीज

कोरोना के कारण बीसीसीआई ने रद्द किए भारत-द. अफ्रीका वनडे सीरीज

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाने के बाद बड़ा निर्णय लेते हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच रद्द करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने कहा है कि 15 मार्च को लखनऊ और 18 मार्च को कोलकाता में खेले जाने वाले मुकाबले रद्द करने का फैसला किया गया है। इससे पहले गुरुवार को खेल मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने के निर्देश जारी किए जाने के बाद बंद दरवाजों में बगैर दर्शकों के इन मैचों के आयोजन का फैसला किया गया था लेकिन बीसीसीआई ने एहतियातन कदम बढ़ाते हुए मैचों को रद्द कर दिया है।

सीरीज का धर्मशाला में गुरुवार को खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। मैदान खेल के लिए तैयार नहीं था ऐसे में मैच ऑफीशियल्स ने उसे रद्द करने का फैसला किया। ऐसे में सबकी नजरे सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले पर टिक गई थीं लेकिन अब उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights