Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार क्रिकेट लीग में टाइटन क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी

कटिहार क्रिकेट लीग में टाइटन क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कटिहार जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में टाइटन क्रिकेट क्लब ने एनवाईसी मनिहारी को छह विकेट से पराजित किया।

मनिहारी के कप्तान परवेंद्र पासवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर में मनिहारी की टीम 131 रन बनाकर आउट हो गयी। अक्षय पासवान ने 20, प्रभात ने 16 और सोहन ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 47 रन बने। आर्यन राज ने 24 रन देकर तीन, सचित प्रिय ने 20 रन देकर 2 जबकि असलम, सोनू, राज नारायण और विवेक ने 1-1 विकेट लिये। अतिरिक्त से 47 रन बने।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटन क्रिकेट क्लब ने 27.1ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वैभव राज (भास्कर) ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 44 सर्वाधिक रन बनाए जबकि सचित प्रिय ने 25, सागर रॉय ने 18 रन और अंकित राज ने नाबाद 18 रन बनाए। पंकज कुमार ने 25 रन देकर 2 और धर्मेंद्र पासवान ने 20 रन देकर 1 विकेट लिये।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ख़िताब टाइटन के सचित प्रिय को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया। जिला क्रिकेट के सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल का मैच हेमकुंज क्रिकेट क्लब बनाम ड्रीम इलेवन के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights