पटना। आज देश भर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी में कई शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती पूजा धूमधाम से की गई। राजधानी के क्रिकेट अकादमी व स्पोट्र्स फाउंडेशन द्वारा मां सरस्वती पूजा की गई।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार में मां सरस्वती की पूजा हुई और क्रिकेटरों ने मां से यही प्रार्थना की कि हमारे राज्य में क्रिकेट का माहौल हमेशा बेहतर बना रहे। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल, अंतरराष्ट्रीय कोच अधिकारी एम एम प्रसाद, कोच मनोज कुमार राजूपटना महानगर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सुमित शर्मा सहित कई दिग्गज मौजूद थे।
इधर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के अधिकारियों व पदाधिकारियों बाजार समिति रोड फाउंडेशन कार्यालय में में आयोजित विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा अर्चना कर क्रिकेटरों ने जीवन में सफल होने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।

मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख अपने बैट, विकेट, ट्रॉफी, पुस्तक इत्यादि रख कर सभी ने मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना किया। इस मौके पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह दिग्गज क्रिकेट प्रोमोटर संतोष तिवारी, सुमित शर्मा समेत कई नामी हस्तियां मौजूद थीं।



राजधानी के राजेन्द्रनगर स्थित वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी में मां सरस्वती की पूजा की गई। इस मौके पर एकेडमी के चेयरमैन अधिकारी एमएम प्रसाद, समाजसेवी रणजीत कुमार सिंह, हेड कोच संतोष कुमार और राहुल समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे।