Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट बसावन पार्क सीए राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

बसावन पार्क सीए राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी को 1 रन से पराजित कर राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के प्रखर ज्ञान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह ने प्रदान किया।

राजधानी के वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए प्रखर ज्ञान के नाबाद 45 रनों की मदद से 25 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाये। जवाब में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में पार्थ (57 रन) की अर्धशतकीय प्रहार के बाद भी सात विकेट पर 158 रन ही बना सकी और उसने मैच को 1 रन से गंवा दिया। दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार और वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में चार विकेट पर 159 रन, प्रखर ज्ञान नाबाद 45 रन, सचिन सनयम 38 रन, अनमोल राज 31 रन, सुमंत नाबाद 25, अनिमेष 2/20, कुमार शान 1/42, हैप्पी 1/37 अतिरिक्त 11 रन

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में सात विकेट पर 158 रन, अतिरिक्त 44 रन, पार्थ 57 रन, हैप्पी नाबाद 12 रन, कुमार शान 13 रन, अभिषेक कुमार 1/14, अभिषेक राज 1/26, अनुराग 1/27

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights