पटना। सीएपी राइडर ने सीएपी चैलेंजर्स को सात विकेट से हरा कर क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में शुक्रवार को संपन्न टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग में सीएपी चैलेंजर्स ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाये। अमन गुप्ता ने 59, शिवाय ने 44, नावेद मलिक ने 19 रन बनाये। अमन गुप्ता ने 19 रन देकर दो, सहज ने 34 रन देकर 1 और सौरभ ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सीएपी राइडर की टीम शशि सौरभ के नाबाद 80 और सहज के 42 रनों की मदद से 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 160 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मृणाल राज ने नाबाद 12 रन बनाये। रोहित राज ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये। खिलाड़ियों को पूर्व रणजी प्लेयर सुनील सिंह, राज कुमार वर्मा (निप्पू) और मनोज ने पुरस्कृत किया और प्रोत्साहित किया। सबों का स्वागत क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस, पटना के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने किया।
टूर्नामेंट के हीरो
बेस्ट बैट्समैन ऑफ द फाइनल मैच : शशि सौरभ
बेस्ट बॉलर ऑफ द फाइनल मैच : नवीन प्रजापति
बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट : कुमार सहज
बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट : प्रकाश कुमार
बेस्ट कीपर ऑफ द टूर्नामेंट : अमन गुप्ता
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : कुमार सहज
53
previous post