Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट क्लब विजयी

भोजपुर क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में आरा क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट क्लब को 36 रनों से पराजित किया। इस मैच का उद्घाटन कुमार विजय (सचिव क्रिकेट अकादमी भोजपुर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आरा क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाये। आदित्य कुमार ने 18 रन, मुकेश कुमार ने 14 रन, पीयूष ने 20 रन, रितिक ने 39 रन बनाये। राहुल कुमार सिंह, विकास कुमार, अविनाश गौतम, कुणाल कुमार सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब 10 विकेट खोकर 115 रन ही बना पाया। उमेश ने 18 रन, रमणजीत ने 19 रन ,अविनाश गौतम ने 27 रन बनाये। महेश्वर ने 3 विकेट प्राप्त किया। मैच के निर्णायक अशोक कुमार और राकेश कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका मे रत्नेश नंदन थे।

कल का मैच एट्रिम इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के बीच 9.30 बजे महाराज कालेज मैदान पर खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संध के संयुक्त सचिव मनोज पांडेय ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights