Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur : विक्रांत-मणि की घातक गेंदबाजी से बबलू इलेवन एकेडमी विजयी

Muzffarpur : विक्रांत-मणि की घातक गेंदबाजी से बबलू इलेवन एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में बब्लू इलेवन एकेडमी ने पारामाउंट एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पारामाउंट एकेडमी की पूरी टीम महज 85 रनों पर सिमट गई। शाहनवाज (18) इकलौता बल्लेबाज रहा, जिसने दहाई का आंकड़ा छुआ। टीम के स्कोर में सबसे बड़ा योगदान मिस्टर एक्स्ट्रा (37) का रहा। बबलू इलेवन एकेडमी की ओर से विक्रांत ने चार व मणि ने तीन विकेट लिये। मोहित को दो विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी बबलू इलेवन एकेडमी ने 11.5 ओवर में ही जीत के लिए निर्धारित 86 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस दौरान टीम ने तीन विकेट खोये. चंद्रप्रकाश ने सर्वाधिक 29 रन बनाये। विक्रांत ने 17 रनों का योगदान दिया। पारामाउंट एकेडमी की ओर से राजा सबसे सफल गेंदबाज रहा। उसने दो विकेट चटकाये। विक्रांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कल का मैच : जस्ट चैंपियन एकेडमी बनाम दिव्यदृष्टि फाउंडेशन

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights