Monday, March 2, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय सेपक टाकरा के लिए झारखंड टीम तैयार

राष्ट्रीय सेपक टाकरा के लिए झारखंड टीम तैयार

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 30वी सीनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के मद्देनजर झारखंड के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर खेल गांव में चल रहा है। पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के ये चयनित खिलाड़ी दिनांक 29 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कल से टीमों का आना जारी हो जायेगा एवं 29 दिसंबर के प्रात: 9 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कोच अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी एवम विजय किस्पोट्टा की देख रेख में चल रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर ने बताया कि प्रतियोगिता से सम्बंधित सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights