पटना। लायंस क्लब पटना एंथम एवं पटना शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल, कंकड़बाग में शुक्रवार से 17वीं चेस फॉर पीस अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन कल अपराहन 3:00 बजे मुख्य अतिथि अनुप कुमार गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मनीष कुमार एवं लायंस क्लब ऑफ पटना एंथम के स्मिता लाभ होंगे।
यह जानकारी देते हुए पटना शतरंज अकादमी के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रेयान मोहम्मद, शिवम कुमार सिन्हा, यश राम मौर्य, जागृति कुमारी, आर्यमान भगत, हर्षित भगत, देवांग्या सिंह, अंशुमान, दिवेश कुमार, मुकुल राज, श्रेष्ठ केसरी, आयुष कुमार सिन्हा, अगस्त्य, ईशा कुमारी, सृजन, आसीन राज, सादिक नवाब, अक्षत राज, इशिता गुप्ता, ओम कश्यप, नतीक नवाब, नीलय दयाल, अर्षित चौधरी, यस सिंह, अंश परमार, पहल आदित्य, शौर्य रुपेश सहित 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में प्रथम छ: स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही अंडर-6, अंडर-8, अंडर-10 एवं अंडर-12 आयु वर्ग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रेयान मोहम्मद शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे।