पटना। चित्रगुप्त समाज बिहार के द्वारा पटना जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल खुली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन चित्रगुप्त समाज अनीसाबाद के हॉल में 20 दिसंबर से किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि इस प्रतियगिता में प्रथम दस स्थान आनेवाले खिलाड़ियों को नकद राशि दी जायेगी। इसके अतिरिक्त अंडर दस, अंडर पन्द्रह, अंडर उन्नीस एवं महिला वेटरन खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगता के आयोजन अध्यक्ष, चित्रगुप्त समाज के उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद होगे। जबकि आयोजन सचिव, चित्रगुप्त समाज बिहार- झारखण्ड के महासचिव अजय वर्मा होगे।
इच्छुक खिलाड़ी विशेष जानकारी के लिए प्रतियोगिता के संयोजक बी एम पी वर्मा, सहसंयोजक पुष्कर श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, पटना जिला शतरंज संघ के कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, राजेश रंजन, मिनालजुल होदा से संपर्क करें।