Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर : जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग 18 दिसंबर से

मुजफ्फरपुर : जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग 18 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बैठक में क्रिकेट लीग में ए डिवीजन के मैच अगर मौसम अनुकूल रहता है तो 18 दिसंबर से कराने का निर्णय लिया गया। यह मैच आर डी एस कॉलेज, रोहुआ मैदान, जिला स्कूल मैदान और काँटी हाई स्कूल मैदान में खेले जायेंगे।

साथ ही बी डिवीजन के शेष मैच शीघ्र संपन्न कराने तथा कॉरपोरेट लीग के बेहतर संचालन पर भी चर्चा की गयी। महिला क्रिकेट लीग का फाइनल 20 दिसंबर को काँटी हाई स्कूल मैदान में कराने तथा इसी दिन युवा कप की विजेता टीम संस्कृति क्लब को ट्राफ़ी देने का निर्णय लिया गया बैठक में बीसीए अध्यक्ष के अंतरिम आदेश पर भी बातें हुई और इस मामले में सदस्यों ने न्याय संगत संघर्ष में सहभागी होने पर बल दिया तथा हर हाल में लीग क्रिकेट को पूर्ण कराने पर बल दिया।

सचिव मनोज कुमार ने सदस्यों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और लीग के आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित कर बेहतर माहौल बनाने पर बल दिया। साथ ही क्लब प्रतिनिधि द्वारा उठाये गये सवालों का जबाब भी दिया। अध्यक्ष उत्पल रंजन ने बताया कि अंतरिम आदेश के संबंध में फैसला हमारे पक्ष में ही रहेंगे।

बैठक में कोषाध्यक्ष नुंदन सिंह, सैंकी वलेचा, उदय चंद्रा, उदय शंकर पासवान,ललन साह, अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, विकास कुमार, आशुतोष कुमार आदि सदस्य शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights