चकिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल स्थित चंद्रशील स्कूल का वार्षिक खेलकूद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस वार्षिक खेलकूद में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस, रेड हाउस और येलो हाउस के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। फुटबॉल मैच में येलो हाउस ने सडेन डेथ में ब्लू हाउस को 5-2 से पराजित किया। निर्धारित समय तक खेल बराबरी पर था। टाईब्रेकर में स्कोर-3-3 था।
इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह राजू, कवि व साहित्यकार योगेंद्र नाथ शर्मा, समाजसेवी दयाशंकर बजाज, पत्रकार संजय सिंह, लाल बाबू को सम्मानित किया गया। इन सबों को पुरस्कृत व सम्मानित निदेशक राजीव रंजन व प्राचार्य रविशंकर प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर श्रीमती सुनीता द्विवेदी मौजूद थीं।
सरोज कुमार, विकास कुमार ठाकुर, विवेक कश्यप, प्रो डीके चौधरी, विजय प्रसाद सिंह, संजय सिंह, नित्यानंद मिश्र, मो जिरान, जोहा अफजल, मो शरीफ, सिद्धार्थ कुमार, अमरेश कुमार, निशिता सिंह, हेमा तिवारी, नेहा जायसवाल, प्रियंका सिंह, ममता सिंह, बबीता कुमारी, साजिया प्रवीण, रुबी कुमारी, मनोज सिंह, विशंभर कुमार व मो इरफान मौजूद थे।