Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट लिटिल किड्स क्रिकेट में सीएपी की बंपर जीत

लिटिल किड्स क्रिकेट में सीएपी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ग्रामीण एजूकेशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चल लिटिल किड्स अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान ने एसकेपी क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया।

टॉस एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 92 रन बनाये। सोनू कुमार ने 22, हिमांशु ने 9 रन बनाये। अतिरिक्त से 40 रन बने। नितीन ने 11 रन देकर चार, आयुष ने 10 रन देकर दो, श्रेय ने 18 रन देकर 1, हर्ष ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये। दो प्लेयर रन आउट हुए।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने 10 ओवर में एक विकेट पर 93 रन बना कर मैच जीत लिया। सुधांशु ने 38 रन, प्रिंस ने 24 रन बनाये। अतिरिक्त से 23 रन बने। अभ्यूदय ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाये। नीतीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरीय क्रिकेट कोच राम भगत ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights