Tuesday, March 3, 2026
Home Slider कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट : आमोद का पंजा, 87 पर आउट हुआ मणिपुर

कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट : आमोद का पंजा, 87 पर आउट हुआ मणिपुर

by Khel Dhaba
0 comment

Highlights
►बिहार की पहली पारी में दो विकेट पर 97 रन

►पीयूष सिंह 35 और आशीष मिश्रा 5 रन बना कर आउट
►कनिष्क कौस्तुभ व आकाश राज विकेट पर हैं टिके
पटना। आमोद यादव (10-2-24-5) के शानदार प्रदर्शन के आगे मणिपुर नतमस्तक हो गया और पूरी टीम 87 रन बनाकर आउट हो गयी। बिहार ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 97 रन बना ली है और पहले दिन का खेल खत्म होने तक उसे 10 रन की बढ़त हासिल है।

इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और मणिपुर को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। मणिपुर की ओर से मो सरोज खान 13 , जोतिन 30, बिदास 23, लैश्रम 6, युम्क्हम 4, उलेंयाई, डेनिश और निंग्थौजम नई एक एक तथा दीपक सिंह, ऋषि सिंह और सानंदा (नॉट आउट) ने शून्य रन का योगदान दिया। बिहार की ओर से आमोद ने पांच , अनुज, सूरज राठौर, आकाश राज, सूरज कश्यप और परमजीत सिंह ने एक- एक विकेट लिया।

बिहार ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम दो विकेट पर 97 रन बना लिये हैं। पीयूष कुमार सिंह 35 और आशीष मिश्र 5 रन बना कर आउट हुए। कनिष्क कौस्तुभ 32 और आकाश राज 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मणिपुर की ओर से संजीत और बिदास ने एक-एक विकेट लिये। कल मैच का दूसरा दिन है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights