भभुआ। स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में हो रहे कैमूर जिला क्रिकेट संघ का चौथा मैच जूपिटर क्रिकेट क्लब बनाम ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूपिटर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 194 रन का लक्ष्य रखा। देवब्रत ने 43, राहुल सिंह ने 34 रन बनाए। अमीर नवाब ने 3 विकेट चटकाये।
जवाब में ट्रॉफी फाइटर की टीम मात्र 33.5 ओवरों में 140 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। अभिजीत ने 32 रन तथा प्रभात ने 27 रन बनाये। दिलशाद और राहुल ने 4-4 विकेट लेकर ट्रॉफी फाइटर की कमर तोड़ दी। मैच में मैन ऑफ द मैच राहुल सिंह को संजय प्रेमी ने पुरस्कार देकर उत्साहित किया। मैच के अंपायर भानु पटेल और विकास पटेल ने तथा स्कोरिंग का कार्यभार ऋषभ कुमार ने निभाया। इस मौके पर आनन्द कुमार सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), अजित कुमार सिंह(संयुक्त सचिव), प्रितेश प्रताप सिंह(कोषाध्यक्ष), आनन्द कुमार सिंह,गोल्डन गद्दी, प्रशान्त सिंह, अभय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।