Saturday, February 21, 2026
Home Slider पूर्णिया क्रिकेट : न्यू ऑल राउंडर सीसी जीता

पूर्णिया क्रिकेट : न्यू ऑल राउंडर सीसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के अंतर्गत खेले गए मैच में न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब ने ढोकर धारा क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित किया।

ढोकर धारा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 179 रन बनाएं। सुमन कुमार ने 51 रन, अभिषेक ने 37 रन एवं चंदन ने 28 रन बनाए। राहुल एवं शेखर ने चार-चार विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनआरसीसी ने सात विकेट खोकर मैच को जीत लिया। सुशील ने 44 रन, पीयूष ने 30 रन एवं किशन ने 22 रन बनाए। अवधेश ने दो विकेट , विपुल ने दो विकेट, राजा ने एक विकेट एवं अभिषेक ने 1 विकेट हासिल किये। प्लेयर ऑफ द मैच आरसीसी के कप्तान राहुल बने। इस मैच के निर्णायक जाहिद एवं राहुल एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

इस मैच मैं संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह, सरजील असर ,डॉक्टर समी अहमद,, दीपक कुमार,, अरविंद जी, अभिषेक जी, रमेश जी, प्रशांत जी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights