पटना। आगामी 22 से 24 नवंबर तक द्वितीय पटना के बीएमपी-5 के हॉकी ग्राउंड पर आरके राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय उनकी याद में बने आरके राय फाउंडेशन की बैठक में लिया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव सह अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने बताया कि खेल प्रेमी स्व. रवींद्र कुमार राय के पुण्य तिथि पर राज्य में विशेषकर पटना में हॉकी को लोकप्रिय करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। सेवन-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लोकप्रिय है। इसे देखते हुए हमलोगों ने यहां इसे कराने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। लीग कम नॉक आधार पर खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में राज्य की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

आरके राय जी का फाइल फोटो
गौरतलब है कि स्व. रवीन्द्र कुमार राय खुद भी क्रिकेट के खिलाड़ी थे। उनके पुत्र अजितेश राय अंतराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर और पुत्री अरुणिमा राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रही हैं।