Sunday, May 24, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट : बरौनी ने तेघड़ा को 3 विकेट से हराया

बेगूसराय क्रिकेट : बरौनी ने तेघड़ा को 3 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार, स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर पूल बी का आज तीसरा लीग मैच तेघड़ा और बरौनी के बीच खेला गया। तेघड़ा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 20वें ओवर में 91 रन पर सिमट गई। रितेश ने 35 रन, अनुराग ने 11, रौशन ने 10 रन और सत्यम ने 10 रन का योगदान किया। रोहन ने 4 और निधि ने 4 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बरौनी की टीम 22वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बरौनी की ओर से दीपक ने नाबाद 33 रन बनाए। मोहम्मद सन्नी ने 25 रनों का योगदान किया। तेघड़ा की ओर से मोहन ने 4 और विक्रम और इलू ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस मैच का उद्घाटन मुखिया श्रीमती रेनू देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, नवीन चौधरी, बृजेश मिश्रा, मनीष बिहारी, मोहम्मद रब्बान, पंकज सिंह, मोहम्मद दानिश, गोपाल कुमार मौजूद थे। इस मैच के अंपायर चंदन कुमार और प्रह्लाद कुमार थे। मुख्य स्कोरर मोहम्मद दानिश थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि पूल बी का अंतिम लीग मैच बछवाड़ा और बीहट के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights