Sunday, May 24, 2026
Home Slider कैमूर जिला क्रिकेट लीग कल से, तैयारियां पूरी

कैमूर जिला क्रिकेट लीग कल से, तैयारियां पूरी

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के लीग मैच कल यानी रविवार से प्रारम्भ होने जा रहा है जिसमे सीनियर डिवीजन के कुल 12 टीमें तथा जूनियर डिवीजन की कुल 11 टीमें प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेंगी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर अजय कुमार सिंह ने बताया कि लीग में कुल 30 मैच होंगे और सभी मैच जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेले जायेंगे।

वहीं जिला क्रिकेट संघ के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि लीग का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह करेंगे। कल का मैच विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया बनाम जूपिटर क्रिकेट क्लब भबुआ के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights