Home Slider बिहार : सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गोपालगंज में 16 नवंबर से

बिहार : सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गोपालगंज में 16 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 16 व 17 नवंबर को सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमान एवं महिला कुश्ती का आयोजन गोपालगंज में भोरे गांव में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गोपालगंज जिला कुश्ती संघ के द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करने वाले खिलाड़ियों का चयन जालंधर में आयोजित 64वीं पुरुष एवं 22वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जोकि 28 नवंबर से1 दिसंबर को जालंधर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी।

प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला पहलवान हिस्सा ले सकते हैं जिनका उम्र 18 में 19 वर्ष है वह मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में पहले महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा एवं उसके बाद पुरुषों की कुश्ती प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता मैं फ्रीस्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 &125 ‘ kg के पहलवान भाग ले सकते हैं ग्रीको रोमन में। 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 &130 के पहलवान भाग ले सकते हैं वहीं महिला कुश्ती में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 & 76 के महिला पहलवान भाग ले सकते हैं। इस वर्ष सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गोपालगंज में कराने का मुख्य उद्देश्य की बिहार में हर जिले में कुश्ती खेल का विकास हो एवं राज्य संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह अगुवाई में निरंतर बिहार में कुश्ती खेल का विकास हो रहा है एवं हमारा लक्ष्य है कि कुश्ती को हर गांव तक पहुंचाया जाए क्योंकि कुश्ती ग्रामीण एवं घरेलू खेल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights