Tuesday, February 24, 2026
Home Slider प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी दो विकेट से जीता

प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी दो विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला के कोईलवर स्थित वाईसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी ने प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से पराजित किया।

प्रदीप क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाये। मनीष ने 15, राजा ने 11, सुबोध ने 13, चंदन ने 20, विशाल ने 51, आशीष ने 10, मोनू ने 21 रन बनाये। मणिकांत ने 41 रन देकर 1, दीपू ने 32 रन देकर 3, सलामुद्दीन ने 22 रन देकर 1, चंदन ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में वाईसीसी ने 28.1 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अविनाश ने 12, कुंदन ने 31, सागर ने 9, दीपू ने 24 रन बनाये। सुबोध ने 45 रन देकर 1, दिलीप ने 28 रन देकर 2, मोनू ने 25 रन देकर 2, चंदन ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights