पटना, 25 फरवरी। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में सीवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण को 68 रन से हराया। विजेता टीम के विशाल (48 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच का सार
विक्रम के याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए वेस्टर्न जोन के मैच में सीवान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन बनाये। जवाब में सारण की टीम 41.4 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई।
सीवान की पारी: कप्तान कैफी का नेतृत्व, 250 रन का मजबूत स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीवान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 250 रन बनाए। कप्तान मो. कैफी शमशीर ने 90 गेंदों पर 85 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

विशाल कुमार सिंह (48), सतीश कुमार (18), शब्बीर खान (15) और मनीष कुमार गिरी (12) ने महत्वपूर्ण रन जोड़े। अतिरिक्त 30 रन भी टीम के कुल स्कोर में अहम साबित हुए।
सारण की ओर से प्रशांत सिंह ने 3 विकेट लेकर सीवान की रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की। इसके अलावा प्रशांत कुमार सिंह, राजू कुमार और निलेश शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाये।
सारण की लड़खड़ाती शुरुआत, लक्ष्य से दूर रह गई टीम
251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई।

कप्तान त्रियंबक भास्कर ने 46 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि हिमांशु कुमार शर्मा ने 31 रन की तेज पारी खेली। प्रशांत सिंह ने 43 और प्रशांत कुमार सिंह ने 27 रन बनाकर मैच को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। अनूप कुमार ने 14 रन का योगदान दिया।
विशाल कुमार सिंह का कहर — 5 विकेट से मैच पलटा
सिवान की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विशाल कुमार सिंह की रही, जिन्होंने 10 ओवर में मात्र 31 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी ने सारण की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। शब्बीर खा, प्रिंस शाही, हनी सिंह,अनुभव श्रीवास्तव और मनीष गिरी ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
सीवान : 50 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन, मो. कैफी शमशीर 85, विशाल कुमार सिंह 48, सतीश कुमार 18, अनुभव कुमार श्रीवास्तव 14, मनीष कुमार गिरी 12, शब्बीर खान 15, प्रिंस शाही 10, प्रशांत सिंह 3/59, प्रशांत कुमार सिंह 1/58, राजू कुमार 1/48, निलेश शर्मा 1/43
सारण : 41.4 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट, त्रियंबक भास्कर 46, प्रशांत सिंह 43, हिमांशु कुमार शर्मा 31, प्रशांत कुमार सिंह 27, अनुप कुमार 14,विशाल कुमार सिंह 5/31, प्रिंस शाही 1/6, मनीष कुमार गिरी 1/23, शब्बीर खान 1/19, हनी कुमार सिंह 1/50, अनुभव श्रीवास्तव 1/28.
इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीतामढ़ी जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में कटिहार की दमदार शुरुआत
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बासुकीनाथ का शतक