Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारफुटबॉल मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग: बैरिया स्पोर्टिंग की 10-0 की शानदार जीत

मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग: बैरिया स्पोर्टिंग की 10-0 की शानदार जीत

दूसरा मैच विवाद में अधूरा समाप्त

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 24 फरवरी। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रही रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग के तहत मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 10-0 से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किए। वहीं दूसरा मैच विवाद के कारण अधूरा समाप्त करना पड़ा।

बैरिया स्पोर्टिंग क्लब का दबदबा, 10-0 से जीत

पहले मैच का उद्घाटन मोहम्मद सलाउद्दीन ने राकेश कुमार पासवान, इरशाद मलिक एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरुआत से ही बैरिया स्पोर्टिंग क्लब विपक्षी टीम पर हावी रही।

खेल के पहले ही मिनट में आदित्य ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद राजा कुमार ने 18वें और 21वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। आशीष कुमार (27वां मिनट) और आदित्य कुमार (29वां मिनट) के गोलों से मध्यांतर तक टीम 5-0 से आगे हो गई।

दूसरे हाफ में भी बैरिया स्पोर्टिंग का आक्रमण जारी रहा। ऋतिक (46वां मिनट), बबलू (50वां मिनट), अंकित (51वां मिनट), आशीष (52वां मिनट) और आदित्य (54वां मिनट) ने गोल कर स्कोर 10-0 कर दिया। मैच समाप्ति तक शहीद खुदीराम बोस क्लब वापसी नहीं कर सका।

दूसरा मैच विवाद में समाप्त

दूसरा मुकाबला यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने किया।

मैच में यंग ब्वॉयज के मोहम्मद याकूब ने पहला गोल किया, लेकिन न्यू स्टार के बिट्टू कुमार ने तुरंत जवाब देते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद याकूब ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में मुकाबला तेज और संघर्षपूर्ण रहा। इसी दौरान यंग ब्वॉयज के डिफेंडर से डी एरिया में हैंडबॉल हो गया, जिस पर निर्णायक ने न्यू स्टार को पेनल्टी शॉट दिया। इस निर्णय का यंग ब्वॉयज टीम ने विरोध किया और मैदान छोड़कर बाहर चली गई।

रेफरी द्वारा बार-बार बुलाने के बावजूद टीम वापस नहीं लौटी, जिसके बाद मैच को समाप्त घोषित कर दिया गया।

मैच अधिकारियों की भूमिका

पहले मैच में निर्णायक दीपक कुमार थे, जबकि सहायक निर्णायक मणिराज ठाकुर और मुहम्मद सईद रहे। चौथे निर्णायक की भूमिका अलीमुद्दीन ने निभाई।

दूसरे मैच में असगर हुसैन निर्णायक, मुहम्मद सलाउद्दीन एवं राकेश कुमार सहायक निर्णायक तथा इरशाद मलिक चौथे निर्णायक रहे।

ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल खेले जाएंगे दो मुकाबले

टूर्नामेंट संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 25 फरवरी को दो मैच खेले जाएंगे: सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब बनाम एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम। रैम्बो फुटबॉल क्लब बनाम पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights