Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया के भास्कर दूबे का शतक

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया के भास्कर दूबे का शतक

अभिषेक भी चमके, आदर्श की सेंचुरी गई बेकार, अररिया हार

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 24 फरवरी। बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के अंतर्गत मंगलवार यानी 24 फरवरी को खेले गए मुकाबले में पूर्णिया के भास्कर दूबे और अररिया के आदर्श सिन्हा ने शतकीय पारी खेली जिसमें भास्कर दूबे का शतक टीम के काम आ गया। इस मैच में पूर्णिया ने अररिया को 39 रन से हराया। विजेता टीम के भास्कर दूबे (100 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैच का सार

विद्याविहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया में खेले गए इस मुकाबले में पूर्णिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 278/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अररिया की टीम 239 रन पर ऑल आउट हो गई।

शतकवीरों ने रखी जीत की मजबूत नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्णिया टीम को भास्कर दुबे ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 93 गेंदों पर 100 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। कप्तान अभिषेक कुमार ने 61 गेंदों पर 75 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।


मध्यक्रम में रवि रंजन कुमार ने 31 रन और आकिब मंज़र आलम रज़ा ने नाबाद 32 रन जोड़कर स्कोर को 278 तक पहुंचाया। टीम ने पूरे 40 ओवर खेलते हुए संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

अररिया की गेंदबाजी

अररिया की ओर से श्रवण कुमार ने 48 रन देकर 2, अभिषेक कुमार, अमन राज और यश दास ने 1-1 विकेट चटकाये।

अररिया के बल्लेबाजों का संघर्ष

279 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन आदर्श सिन्हा ने शानदार 106 रन की पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उनके अलावा उज्ज्वल कुमार ने 42 और अमन राज ने 27 रन का योगदान दिया। राजा बाबू ने 21 रन बनाये। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 40 ओवर में 239 रन पर सिमट गई। अतिरिक्त 16 रन भी स्कोर में जुड़े, लेकिन जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे।

गेंदबाजों ने दिलाई निर्णायक बढ़त

पूर्णिया की ओर से आकिब रजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। हर्ष सहाय और गौरव कुमार ने दो-दो विकेट लेकर अररिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भास्कर दूबे, विशाल कुमार और रितिक कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

पूर्णिया : 278/6 (40 ओवर), भास्कर दुबे 100, अभिषेक कुमार 75, सरमन निगरोध 19, आकिब रजा नाबाद 32, रवि रंजन कुमार 31, श्रवण 2/48,
अमन राज 1/37, यश वर्धन दास 1/56, अभिषेक कुमार 1/43

अररिया : 239 ऑल आउट (40 ओवर), आदर्श सिन्हा 106, उज्ज्वल कुमार 42, अमन राज 27, राजा बाबू 21, यश दास 11, अतिरिक्त 16,
आकिब रजा 3/26, हर्ष सहाय 2/39, गौरव कुमार 2/42, भास्कर दूबे 1/35,विशाल कुमार 1/46, रितिक कुमार 1/8

इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : मुंगेर के आनंद का धूम-धड़ाका
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पटना के पीयूष का शतक
बीसीए मेंस वनडे ट्रॉफी : बक्सर से भी हारा कैमूर, निखिल रहे हीरो
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सुपौल का दमदार चेज
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: सचिन व प्रशांत का ऑलराउंड प्रदर्शन
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार सीसी जीता

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights