पावपुरी (नालंदा), 24 फरवरी। मंगल महरौर (211 रन) के दोहरे शतक की मदद से गया ने बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी 2025-26 में विजय अभियान की शुरुआत की। गया ने अपने पहले मैच में शेखपुरा को 8 विकेट से हराया। शेखपुरा की ओर अंकुश राज ने 119 की शतकीय पारी खेली जो बेकार चली गई।
मैच का सार
एसएससीसी ग्राउंड, पावापुरी मोड़ पर मगध जोन के अंतर्गत मंगलवार यानी 24 फरवरी को खेले गए मुकाबले में गया ने टॉस जीता और शेखपुरा को बैटिंग का न्योता दिया। शेखपुरा ने पहले खेलते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 305 रन बनाये। जवाब में गया ने 37.4 ओवर में दो विकेट पर 307 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मंगल महरौर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

शेखपुरा की विस्फोटक बल्लेबाजी, 300 के पार स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा की टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया। अंकुश राज ने 47 गेंदों पर 119 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे। शुभम कुमार और अमरजीत राय ने 44-44 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। संजीव कुमार ने 17, सूरज विजय ने 22 और रश्मिकांत ने नाबाद 25 रन बनाये। टीम ने 45 ओवर में 305/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गया की ओर से निकु कुमार ने 3/44 की शानदार गेंदबाजी की, जबकि शिवम किशोर और गौतम कुमार ने दो-दो विकेट लेकर रन गति पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की।

मंगल महरौर का दोहरा शतक
306 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गया की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन मैच को यादगार बनाने का काम कप्तान मंगल महरौर ने किया। उन्होंने 135 गेंदों पर नाबाद 211 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 156 से अधिक रहा। गया की ओर से गौतम कुमार ने 35,अभिषेक रहाणे ने 26 और रंजन राज ने नाबाद 20 रन की पारी खेली। टीम ने 37.4 ओवर में दो विकेट पर 307 रन बना कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
शेखपुरा की गेंदबाजी
शेखपुरा की ओर से नवाज खान और सूरज विजय ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
शेखपुरा : 305/9 (45 ओवर), अंकुश राज 119 (47 गेंद), शुभम कुमार 44,अमरजीत राय 44, संजीव कुमार 17, सूरज विजय 22, रश्मिकांत नाबाद 25,अतिरिक्त 14 निकु कुमार 3/44, शिवम किशोर 2/52, गौतम विजय कुमार 2/61, गौरव कुमार 1/92,
गया : 307/2 (37.4 ओवर), मंगल महरौर नाबाद 211, गौतम कुमार 35, अभिषेक रहाणे 26,रंजन राज नाबद 20, नवाज खान 1/63, सूरज विजय 1/38
इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : मुंगेर के आनंद का धूम-धड़ाका
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पटना के पीयूष का शतक
बीसीए मेंस वनडे ट्रॉफी : बक्सर से भी हारा कैमूर, निखिल रहे हीरो
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सुपौल का दमदार चेज
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: सचिन व प्रशांत का ऑलराउंड प्रदर्शन
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार सीसी जीता