पटना, 24 फरवरी। बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में कैमूर के हार का सिलसिला जारी है। भोजपुर और औरंगाबाद से मिली हार से अभी टीम उबरी भी नहीं थी कि उसे बक्सर ने तगड़ा झटका दे दिया। बक्सर ने कैमूर को दो विकेट से हराया। यह कैमूर की तीसरी हार है। मैच के हीरो निखिल कात्यायन रहे जिन्होंने पहले पांच विकेट चटकाये और फिर 5 विकेट चटकाए।
मैच का सार
राजधानी पटना से सटे सदीसोपुर स्थित डीएन सिंह ग्राउंड पर चल रहे शाहाबाद जोन के अंतर्गत मंगलवार यानी 24 फरवरी को खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए कैमूर ने 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 214 रन बनाये। जवाब में बक्सर की टीम 45.5 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

कैमूर की पारी: अच्छी शुरुआत, लेकिन अंत में लड़खड़ाहट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैमूर टीम ने संतुलित शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज शशांक उपाध्याय ने 46 रन की तेज पारी खेली, जबकि अनुभव सिंह ने 67 रन बनाकर पारी को संभाला। अभिषेक सिंह (28), वसीम अली (25) और कप्तान विकास कुमार पटेल (20) ने उपयोगी योगदान दिया।
हालांकि अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 46.1 ओवर में 214 रन पर सिमट गई। अतिरिक्त रन भी केवल 6 रहे, जिससे स्कोर और बड़ा नहीं हो सका।
निखिल कात्यायन की घातक गेंदबाजी
बक्सर के कप्तान निखिल कात्यायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.1 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी सटीक लाइन और लेंथ ने कैमूर की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। इसके अलावा सौरभ चौबे और आशीष प्रकाश ने भी दो-दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लक्ष्य का पीछा: निखिल का विस्फोटक शतक
215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बक्सर की शुरुआत कप्तान निखिल कात्यायन के विस्फोटक अंदाज से हुई। उन्होंने 100 गेंदों पर 144 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

हालांकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन निखिल ने अकेले दम पर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। उनके आउट होने के बाद भी निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संयम दिखाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
कैमूर की गेंदबाजी ने मुकाबले को बनाया रोमांचक
कैमूर के गेंदबाज धनेश चौहान ने 4 विकेट लेकर बक्सर को दबाव में लाने की कोशिश की, जबकि विकास कुमार पटेल ने 3 विकेट झटके। इसके बावजूद निखिल की पारी मैच पर भारी पड़ी।
आखिरी ओवर तक चला संघर्ष
निखिल के आउट होने के बाद मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। बक्सर ने 8 विकेट खो दिए थे और जीत के लिए संयम जरूरी था। अंततः निचले क्रम के बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। अरुण यादव ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली।
निखिल बने मैच के हीरो
निखिल कात्यायन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 5 विकेट लेने के बाद 144 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर
कैमूर : 214 ऑल आउट (46.1 ओवर), अनुभव सिंह 67, शशांक उपाध्याय 46, वसीम अली 25, अभिषेक सिंह 28, विकास पटेल 20, निखिल कात्यायन 5/26, सौरभ चौबे 2/22, आशीष प्रकाश 2/33, प्रकाश कुमार 1/35
बक्सर : 217/8 (45.5 ओवर), निखिल कात्यायन 144, अरुण कुमार यादव 27, रोहित गुप्ता 16, अतिरिक्त 13, धनेश चौहान 4/54, विकास कुमार पटेल 3/52, आदित्य सिंह 1/15