Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : मुंगेर के आनंद का धूम-धड़ाका

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : मुंगेर के आनंद का धूम-धड़ाका

छह विकेट चटकाये, शतक जड़ा, जमुई पूरे दस विकेट से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 24 फरवरी। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में चल रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मंगलवार यानी 24 फरवरी को जमुई के खिलाफ खेले गए मैच में मुंगेर के आनंद का जलवा रहा। आनंद कुमार ने पहले गेंद से कमाल दिखाते हुए छह विकेट चटकाये और फिर 111 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। मुंगेर ने इस मुकाबले में जमुई को दस विकेट से हरा कर अपना विजय अभियान जारी रखा है। यह मुंगेर की दूसरी जीत जबकि जमुई की चौथी हार है।

मैच का सार

स्थानीय सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर इस टूर्नामेंट के अंगिका जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाये। जवाब में मुंगेर ने 23.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 196 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसी रही जमुई की पारी

जमुई की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए विशाल और मोहम्मद इकबाल के बीच 80 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद विशाल और सचिन भारद्वाज ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। पर इसके बाद पारी लड़खड़ा गई और कोई बड़ी साझेदारी न होने के कारण जमुई की टीम 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद इकबाल ने 54 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि विशाल कुमार ने 30 और कमलेश कुमार सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। सुयश ने 16, शुभम सिंह राजपूत ने 17 रन बनाये।

मुंगेर के आनंद का कहर

मुंगेर के गेंदबाज आनंद कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 41 रन देकर 6 विकेट झटके और जमुई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा गुलशन यादव, विशाल सिंह और रितिक राज ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मुंगेर की ओपनिंग जोड़ी का जलवा

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंगेर की सलामी जोड़ी ने जमुई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। आनंद कुमार ने तूफानी अंदाज में 69 गेंदों पर 111 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके साथ अभिषेक कुमार ने 76 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई।

दोनों बल्लेबाजों के बीच अटूट साझेदारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। जमुई के गेंदबाज पूरे मैच में विकेट के लिए तरसते रहे और कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सके।

संक्षिप्त स्कोर

जमुई : 195 ऑल आउट (44.2 ओवर), मोहम्मद इकबाल 54, विशाल कुमार 30,कमलेश कुमार सिंह 18, सचिन भारद्वाज 21, सुयश 16, शुभम सिंह राजपूत 17, आनंद कुमार 6/41, विशाल सिंह 1/24, रितिक राज 1/22,गुलशन यादव 1/31

मुंगेर : 196/0 (23.2 ओवर), आनंद कुमार नाबाद 111, अभिषेक कुमार 76, प्लेयर ऑफ द मैच: आनंद कुमार (नाबाद 111 रन और 6 विकेट)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights