Sunday, February 22, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुंगेर की रोमांचक जीत

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुंगेर की रोमांचक जीत

लखीसराय की टीम 1 विकेट से हारी, प्रशांत कुमार चमके

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 22 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में चल रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंगिका जोन के मुकाबले में मुंगेर ने लखीसराय पर 1 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। मुंगेर के प्रशांत कुमार (29 रन,4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच सार

स्थानीय सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में टॉस मुंगेर ने जीता और लखीसराय को बैटिंग का न्योता दिया। लखीसराय ने पहले बैटिंग करते हुए 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाये। जवाब में मुंगेर ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 49.3 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

लखीसराय की बैटिंग

लखीसराय की ओर से रवि सिंह ने 108 गेंदों में 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे। सुशांत सिंह ने 31 रन तथा गोपाल कुमार ने 29 रनों का योगदान दिया।

मुंगेर की गेंदबाजी

मुंगेर की ओर से प्रशांत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके। गुलशन यादव ने 7.3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा गोविंद देव चौधरी, विशाल सिंह एवं आनंद कुमार को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

मुंगेर की बैटिंग

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर ने 49.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंगेर की ओर से सौरव कुमार ने 75 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंतिम ओवरों में प्रशांत कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। विशाल सिंह ने भी नाबाद 42 रन बनाए।

लखीसराय की गेंदबाजी

लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में रवि सिंह ने किफायती प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। भरत ने तीन विकेट और प्रणय ने तीन विकेट लिए। अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन (4 विकेट एवं 29* रन) के लिए प्रशांत कमल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

अंपायर व उपस्थिति

मैच के अंपायर के रूप में वेद प्रकाश एवं अमरेंद्र पांडेय तथा स्कोरर के रूप में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।और ऑब्जर्वर के रूप में एनसीए लेवल – 2 कोच (बीसीसीआई ) संजय कुमार मौजूद थे।

संक्षिप्त स्कोर

लखीसराय : 46.3 ओवर में 244 रन पर ऑल आउट, आयुष रंजन 18, शशि रंजन कुमार 16, रवि सिंह 109, सुशांत सिंह 31, गोपाल कुमार 29, प्रणय कुमार 17, अतिरिक्त 15, गुलशन यादव 3/28, प्रशांत कुमार 4/45, गोविंद देव चौधरी 1/49, विशाल सिंह 1/35, आनंद कुमार 1/18

मुंगेर : 49.3 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन, अभिषेष कुमार 59, सौरभ कुमार 62,अमित कुमार 10, प्रशांत कुमार नाबाद 29, विशाल सिंह नाबाद 42, भरत 3/62, प्रणय कुमार 3/36, रवि सिंह 2/40.

इन्हें भी पढ़ें 

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : दरभंगा के आयुष लोहारुका का शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : वैशाली के आदित्य आनंद की सेंचुरी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के सुधांशु व सुमित का कहर
बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी : नालंदा के नमन गौरव का शतक
सीएम नीतीश ने किया वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights