Sunday, February 22, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के सुधांशु व सुमित का कहर

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के सुधांशु व सुमित का कहर

समस्तीपुर के बैटर हुए नतमस्तक, मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 22 फरवरी। बेगूसराय के सुधांशु कुमार (5 विकेट) और सुमित कुमार (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में समस्तीपुर के बैटर नतमस्तक हो गए और मेजबान टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।

मैच सार

स्थानीय आईओसी टाउनशिप ग्राउंड पर इस टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन के अंतर्गत रविवार यानी 22 फरवरी को खेले गए मैच में बेगूसराय ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। समस्तीपुर की टीम पहले बैटिंग करते हुए 21.2 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बेगूसराय ने 19.4 ओवर में 1 विकेट पर 135 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सुधांशु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

समस्तीपुर की टीम धराशाई

अपने पहले मैच में सुपौल के खिलाफ 400 पार का स्कोर करने वाली समस्तीपुर की टीम बेगूसराय के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाई। समस्तीपुर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान गिरधर कुमार ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 21 गेंदों पर 48 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की। राहुल रोमाल्ड ने 28 रन और हरप्रीत सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले मोहम्मद आलम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और पूरी टीम 21.2 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।

बेगूसराय की घातक गेंदबाज़ी

बेगूसराय के गेंदबाज़ों ने शानदार अनुशासन और सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की। सुधांशु कुमार ने 5/57 की घातक गेंदबाज़ी कर समस्तीपुर की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी, जबकि सुमित कुमार ने 4/25 लेकर बेहतरीन साथ निभाया।

आसान लक्ष्य, संयमित बल्लेबाज़ी

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय टीम ने बेहद संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी की। ओपनर अमित कुमार ने नाबाद 66 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और शुरुआत से अंत तक क्रीज़ पर डटे रहे। उनके साथ अतुल प्रकाश ने नाबाद 41 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। निशित कुमार 13 रन बनाकर एकमात्र विकेट के रूप में आउट हुए। बेगूसराय ने 19.4 ओवर में 1 विकेट पर 135 रन बनाकर मुकाबला एकतरफा अंदाज़ में अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

समस्तीपुर : 134 ऑल आउट (21.2 ओवर) गिरधर किशोर 48, राहुल रोमाल्ड 28, सुधांशु राज 5/57, सुमित कुमार 4/25
बेगूसराय : 135/1 (19.4 ओवर) अमित अवधेश नाबाद 66, अतुल प्रकाश नाबाद 41,सुमन कुमार 1/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights