पूर्णिया, 21 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में पूर्णिया ने मधेपुरा को 100 रन से हराया।
मैच का सार
टॉस पूर्णिया ने जीता और बैटिंग का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन बनाये। जवाब में मधेपुरा की टीम 32.1 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई।
सरवन और अभिषेक का पचासा
पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। सरवन निगरोध ने 70 रन की संयमित पारी खेली, जबकि कप्तान अभिषेक कुमार ने 59 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। मध्यक्रम में भास्कर दुबे ने 25 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को प्रतिस्पर्धी बनाया। अतिरिक्त 18 रन ने टीम को 227 तक पहुंचाने में मदद की।

मधेपुरा गेंदबाजों की कोशिश
मधेपुरा की ओर से सुदर्शन ने 3 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की, जबकि ओंकार कुमार ने भी 3 विकेट लेकर पारी को नियंत्रित करने की कोशिश की।
लक्ष्य का पीछा: मधेपुरा की लड़खड़ाती पारी
228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। ओंकार कुमार ने 34 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 32.1 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई।

पूर्णिया गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पूर्णिया की जीत में गेंदबाज़ों की बड़ी भूमिका रही। भास्कर दूबे ने 22 रन देकर 3, आमिर अहमद ने 27 रन देकर 3 और अनूरंजन कुमार ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
इन्हें भी पढ़ें :
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पूर्वी चंपारण के यूसुफ का शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : जीत की राह पर लौटा मुजफ्फरपुर
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का दोहरा शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में औरंगाबाद जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : विशाल पर भारी पड़े आयुष