Saturday, February 21, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY ऐतिहासिक नगरी पावापुरी में गूंजेगा क्रिकेट का उत्साह

ऐतिहासिक नगरी पावापुरी में गूंजेगा क्रिकेट का उत्साह

एसएससी ग्राउंड पर होंगे मगध जोन के मुकाबले

by Khel Dhaba
0 comment

पावापुरी, 21 फरवरी। आस्था और इतिहास की पहचान रखने वाली पावापुरी अब क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। भगवान महावीर की निर्वाण स्थली के रूप में विश्व प्रसिद्ध इस पवित्र धरती पहली बार बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के मगध जोन मुकाबलों की मेजबानी कर इतिहास और खेल के अद्भुत संगम की साक्षी बनेगा। नये विकसित एसएससी ग्राउंड पर मैचों को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा ने पूरी तैयारी कर ली है।

सुबह की शांति और मंदिरों की घंटियों के बीच अब खिलाड़ियों की अपील, बल्ले की आवाज और दर्शकों की तालियां सुनाई देंगी। यह बदलाव केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पावापुरी के लिए एक नया अध्याय है-जहां आध्यात्मिक विरासत के साथ खेल संस्कृति भी कदम से कदम मिलाती नजर आएगी।

एसएससी ग्राउंड को खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। समतल आउटफील्ड, संतुलित पिच और बुनियादी सुविधाएं इस मैदान को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के लिए उपयुक्त बनाती हैं। यहां पर तीन टर्फ विकेट है। स्थानीय खिलाड़ियों के लिए यह अवसर खास है, क्योंकि उन्हें अपने ही जिले की धरती पर बड़े मंच पर खेलने का मौका मिलेगा।

मैचों को लेकर आसपास के गांवों और कस्बों में भी उत्साह का माहौल है। बच्चे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तरह खेलने के सपने देख रहे हैं, तो खेल प्रेमी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्सुक हैं। उम्मीद है कि इन मुकाबलों से न केवल नालंदा में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि पावापुरी का नाम खेल मानचित्र पर भी मजबूती से दर्ज होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार कहते हैं कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के युवा अध्यक्ष हर्षवर्धन के नेतृत्व में राज्य में क्रिकेट का विकास काफी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा समेत पूरे नालंदा वासी भी इस विकास का एक भागीदार हैं और इसी का परिणाम है यह नया ग्राउंड।

उन्होंने कहा कि आयोजन सचिव सिद्धार्थ आनंद उर्फ बाबा के नेतृत्व में इस आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी विशेष जानकारी के लिए सिद्धार्थ आनंद उर्फ बाबा से मोबाइल नंबर 74795 73593 पर संपर्क कर सकते हैं।

नालंदा बनाम नवादा पहला मैच

मगध जोन के अंतर्गत 22 जनवरी को पहला मैच नालंदा और नवादा के बीच खेला जायेगा।
22 फरवरी-नालंदा बनाम नवादा
23 फरवरी-नवादा बनाम शेखपुरा
24 फरवरी-शेखपुरा बनाम गया जी
26 फरवरी-नालंदा बनाम शेखपुरा
27 फरवरी-नवादा बनाम गया जी
28 फरवरी-नालंदा बनाम गया जी

इतिहास, आस्था और खेल-तीनों का यह संगम पावापुरी को आने वाले समय में एक नई पहचान देने की ओर बढ़ता कदम साबित हो सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights