Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम घोषित, सूरज कश्यप को कमान

पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम घोषित, सूरज कश्यप को कमान

श्लोक कुमार होंगे उपकप्तान, 25 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा सूरज कश्यप के नेतृत्व में कर दी गई है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट लीग आयोजन समिति के चेयरमैन सह चयन समिति के संयोजक धनंजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि श्लोक कुमार टीम के उपकप्तान होंगे। पटना की टीम पाटलिपुत्र जोन में खेलेगी और उसका पहला मैच जहानाबाद से होगा। टीम का कैंप 17 और 18 फरवरी लगेगा।

25 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : सूरज कश्यप (कप्तान), श्लोक कुमार (उपकप्तान), आकाश राज, पीयूष कुमार सिंह, आशीष कुमार, हर्ष राज, कुमार रजनीश, अनिमेष कुमार, विराट पांडेय,बलजीत सिंह बिहारी,यशस्वी शुक्ला, अभिषेक कुमार सिंह, पवन कुमार, शहबाज अनवर, अभिजीत साकेत, रौशन कुमार, मलय राज, मनमोहन, राहुल राठौर, अभिनव सिंह, मनीष मणि, शिवम, कुमार आदित्य, रोहित राज और विकास कृष्णा।

पाटलिपुत्र जोन (मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)

20 फरवरी – जहानाबाद बनाम पटना
21 फरवरी – जहानाबाद बनाम अरवल
22 फरवरी – वैशाली बनाम अरवल
23 फरवरी – जहानाबाद बनाम वैशाली
24 फरवरी – पटना बनाम अरवल
25 फरवरी – पटना बनाम वैशाली

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights