Tuesday, January 27, 2026
Home झारखंडकबड्डी गढ़वा ने जीता झारखंड सीनियर महिला कबड्डी का खिताब

गढ़वा ने जीता झारखंड सीनियर महिला कबड्डी का खिताब

पूर्वी सिंहभूम की टीम रही उपविजेता, हजारीबाग और साहेबगंज को तीसरा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर, 27 जनवरी। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 5वां बलवंत सिंह मेमोरियल कप 2026 के अंतर्गत 19वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 26 जनवरी 2026 को गुरूजात संघ, सोनारी, जमशेदपुर में भव्य रूप से हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 जनवरी को किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों की महिला कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप का खिताब गढ़वा ने जीता जबकि पूर्वी सिंहभूम की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में ओलंपियन हरभजन सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, डीएसपी एवं बॉक्सर अरुणा मिश्रा, डॉ. अमल प्रकाश पात्रा, डॉ. अनुराग पात्रा, क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत मंत्री राजीव जी, क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर, साकची गुरुद्वारा अध्यक्ष निशांत सिंह, परमजीत सिंह, सतवीर सिंह सोमू और सिमरन भाटिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राणा विनोद सिंह सहित पूर्व महिला कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत कौर, शारदा शर्मा, जुली पॉल, वंदना कुमारी, अनिता दलाई, लता कुमारी, रूपा नंदी, चंदना डे और मोना भूमिज की भी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में गढ़वा ने साहेबगंज को 34–27 से पराजित किया, जबकि पूर्वी सिंहभूम ने हजारीबाग को 27–20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में गढ़वा ने कड़े संघर्ष के बाद पूर्वी सिंहभूम को 27–24 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। हजारीबाग और साहेबगंज की टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में पूर्वी सिंहभूम की दीया सिंह को बेस्ट रेडर, गढ़वा की खुशी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर तथा साहेबगंज की रिया कुमारी को ऑलराउंडर चुना गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की और महिला कबड्डी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के सचिव जगदीश कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights