बेतिया, 7 जनवरी। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सर्विस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत क्रिकेट क्लब को 150 रन से पराजित किया जबकि दूसरे मुकाबले में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने मोनार्क क्रिकेट क्लब को एक रन से हरा रोमांच चरम पर पहुंचा दिया।
पहला मैच: सर्विस क्रिकेट क्लब बनाम भारत क्रिकेट क्लब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 220 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से मिथिलेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन नाबाद की अहम पारी खेली।
भारत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रिंकू वर्मा और रितेश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्रिकेट क्लब की टीम अभय की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई।
अभय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं विनय और मिथिलेश को दो-दो विकेट मिले।
नतीजा: सर्विस क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 150 रन से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच: मिथिलेश
दूसरा मैच: मोनार्क क्रिकेट क्लब बनाम द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब
दूसरे मुकाबले में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई।
द्रोणाचार्य की ओर से अमित ने 31 रन, जबकि मासूम ने 20 रन की पारी खेली।
मोनार्क क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में राशिद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ओम कुमार सिंह और अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोनार्क क्रिकेट क्लब की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ओम कुमार सिंह ने शानदार 71 रन बनाए, जबकि आकाश राज ने 33 रन का योगदान दिया।
द्रोणाचार्य की ओर से गेंदबाजी में मासूम राजा ने 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, जबकि अभिजीत कुमार ने 2 विकेट लिए।
नतीजा: द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने यह रोमांचक मुकाबला 1 रन से जीत लिया
यह भी पढ़ें : पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग 4 जनवरी से