बेगूसराय, 6 जनवरी 2026: गांधी स्टेडियम में आज बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन 9 का मुकाबला बलिया ब्लास्टर्स और तेघड़ा टाइटंस के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स
बलिया ब्लास्टर्स ने 21 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमित राधे ने 37 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि पुष्पम, प्रियांशु और राज ने क्रमशः 27-27 रन जोड़े।
तेघड़ा टाइटंस की पारी और बलिया की गेंदबाजी
तेघड़ा टाइटंस की टीम दूसरी पारी में 17वें ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। अनीश और अनुराग ने 22-22 रन का योगदान दिया। बलिया की ओर से ओमकार और प्रिंस ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
मैन ऑफ द मैच और पुरस्कार वितरण
शानदार प्रदर्शन के लिए ओमकार को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार बेगूसराय प्रीमियर लीग के संयोजक निराला कुमार और चेयरमैन सुमित सनी ने संयुक्त रूप से दिया।
अगला मुकाबला
मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि अगला मुकाबला 7 जनवरी को नौला नाइटराइडर्स और बखरी अचीवर्स के बीच खेला जाएगा।