Thursday, February 26, 2026
Home बिहारअन्य फेडरेशन कप वुशू चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन

फेडरेशन कप वुशू चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन

पांच स्वर्ण समेत 12 पदक अपने नाम किये

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 दिसंबर। राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में संपन्न 9वीं फेडरेशन कप वूशु चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम ने कुल 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता

वरिष्ठ वर्ग में अर्पिता दास ने चांगछ्वान और जियानशू स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं आदित्य कुमार शर्मा ने ताइजीछ्वान और ताइजीजियान में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पल्लवी कुमारी ने जूनियर ताइजीछ्वान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को एक और बड़ी सफलता दिलाई।

रजत पदक विजेता

प्रीत राज ने जूनियर नानछ्वान, आनंदी राय ने जूनियर सान्डा (48 किग्रा) और कृतिका आनंद ने सीनियर फ्लेक्सिबल वेपन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

कांस्य पदक विजेता

प्रांशु राज ने सान्डा (अंडर 80 किग्रा), पंकज नयन ने सान्डा (48 किग्रा), कृष्णा कुमारी ने विंग चुन तथा प्रभु राज सिंह ने सान्डा (85 किग्रा) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बिहार की झोली में पदक डाले।

बिहार वूशु एसोसिएशन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights