Saturday, February 28, 2026
Home बिहार अगले साल राजगीर में होगी राष्ट्रीय जूनियर मेंस हॉकी चैंपियनशिप

अगले साल राजगीर में होगी राष्ट्रीय जूनियर मेंस हॉकी चैंपियनशिप

अप्रैल में 2 से 12 अप्रैल तक होगा यह आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 दिसंबर। हॉकी इंडिया ने अगले वर्ष का कैलेंडर जारी किया है। देशभर में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, इंटर-डिपार्टमेंट और प्रतिष्ठित आमंत्रण टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 2 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक राजगीर (बिहार) में किया जाएगा।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता जूनियर स्तर के खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच माना जाता है, जहां से भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरते हैं। राजगीर में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना बिहार की मजबूत होती खेल अवसंरचना और हॉकी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

बिहार के लिए ऐतिहासिक मौका

राजगीर में होने वाली जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगी। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर खेलने का अनुभव मिलेगा, बल्कि राज्य में हॉकी के प्रति नई पीढ़ी का रुझान भी बढ़ेगा। इससे पहले भी राजगीर बड़े हॉकी आयोजनों की मेजबानी कर चुका है, जिससे उसकी पहचान एक उभरते हॉकी हब के रूप में बनी है।

राजगीर में हो चुका इंटरनेशनल मैच

राजगीर के एस्टो टर्फ हॉकी मैदान पर वर्ष 2024 में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप जबकि वर्ष 2025 में एशिया कप पुरुष हॉकी का शानदार आयोजन हो चुका है। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights